संदेश

मृत्यु सत्य जगत मिथ्या

मृत्यु सत्य जगत मिथ्या (कुछ अलग और विचित्र कहानी है, पर पढ़ें और अपने विचार से अवगत अवश्य करावें.. आपकी समलोचना सर माथे) करके देखें.. मैने तो किया। शवासन में लेटा था मैं...बस इतना ही याद है। ऐसा लगा कि ध्यान की स्थिति में चला गया। ...और फिर देखा कि मैं मर गया। हाँ.. हाँ सचमुच मर गया मैं।  पर...आश्चर्य! मैं यह देख कैसे पा रहा हूँ? हाँ... मैं देख रहा हूँ। मैंने चकित होते हुए देखा अपने आप को, अपने दोनो हाथों, पैरों की तरफ। लेकिन सामने तो पड़ा है मेरा शरीर... वो..उस बिस्तर पर।  अगर मैं जीवित हूँ तो फिर वह क्या है? मैं देख रहा हूँ, मेरा बेटा आसपास के लोगों को..पड़ोसियों को बुला लाया है।  शायद.. यह तो हमारे पड़ोसी डॉ. शर्मा हैं। मेरे समीप ही बैठ गए हैं बिस्तर पर। अपने स्टेथस्कोप से चेक कर रहे हैं, गिनती..धड़कनों की।  कुछ मिला नहीं है शायद, थोड़े से घबरा गए।  जल्दी से गर्दन पर नसों को ढूँढ रहे हैं। नसें तो खैर वहीं पर हैं पर स्पंदन कोई मिला नहीं। सिर हिलाया है उन्होंने और कुछ तो कहा है मेरे बेटे से..पत्नी की तरफ देख कर भी।  मैंने साफ सुना..कह...

जब बसंत आता

लौट आते हमारे बाबावृक्ष हर साल जब बसन्त आता, जब जाते थे परलोक भी... इहलोक से तब भी वे लेते थे आनंद अपनी यात्रा का... जो बस जरा सी पतझड़ की मृत्यु भर ही तो थी, आत्मा तो उनकी अजर ही थी क्या पता था उनको ये जीवन बसन्त फिर आएगा? नहीं सम्भवतया.. किसी को पता नहीं होता तुम्हें पता है? या कि मुझे? कोई नहीं जानता...जान पाया.. तो ये मौनीबाबा कैसे जानते..? उनसे बिखरा...छिटका, टूटा...या कि तोड़ा गया फूल, पत्ता और फल सब ही तो अंतिम था न...। हमारा प्रेम..मोह खींच लाता उनको बार बार जब बसंत आता उनके नाती पोते से पत्ते फल औ फूल फिर लद जाते उनके कांधों पर..चिपट जाते सीने पर फिर फिर लौट आते बाबावृक्ष जब बसंत आता..।

अभ्युदय (मेरा देश)

अभ्युदय (मेरा देश) *************** "बता साले...नाम क्या है तेरा...बता..." वह पाकिस्तानी सैनिक गला फाड़ कर चीख रहा था। अभ्युदय...विंग कमांडर अभ्युदय निरंकार। उसका चेहरा अब भी निर्विकार था। उसका पूरा मुख रक्त से लथपथ था और नाक से भल्ल भल्ल बहता रूधिर उसकी बड़ी, काली और ऐंठी हुई मूँछों में जाकर न जाने कहाँ विलीन हो रहा था। यह शत्रु देश का मिलिट्री हेड क्वार्टर था। मिलिट्रीबेस कैंप में रखी एक फौलादी कुर्सी पर उसे कस कर बाँधा गया था जो सम्भवतया यातना देने के लिए ही बनाई गई थी। उसके दोनों हाथ रस्सी और गर्दन को पतली वायर रोप से पीछे की तरफ खींच रखा गया था। ...पर वह तना हुआ बैठा था। साढ़े छह फुट की पुष्ट देहयष्टि पर जैसे उसे दी गई यातना का कोई असर न था। भारतीय वायुसेना की पोशाक जैसे उसके गोरे शरीर को गर्व से भर दे रही थी। ...अच्छा! मिशन क्या है तेरा... -नहीं बता सकता। किस स्क्वॉड्रन से है? -बताने की अनुमति नहीं है। स्साले...हरामजादे...यहाँ तू कोई ससुराल नहीं आया है। यहाँ तो बस मेरी ही चलती है। वह बहादुर धीरे से मुस्कुराया भर.. उसकी इस हँसी ने जैसे जलती अग्नि में घी डाल...

क्या मिला क्या खो गया।

क्या मिला क्या खो गया **************** "सुन राजू क माई !! हम बिशनवा के साथ गोबरधन परिकरमा के लिए जा रहे हैं।" "अरे ! हमको भी लिए चलते ना।" नहीं राजू की माई ! अबकी शरद पूरनिमा का प्रोग्राम बना है, हमका जाए दो। अगले महीना हम तोहरा के ले चलेंगे; ठीक है ना ?" "अब आप बनाईए लिए हैं प्रोग्राम, त ठीक है, पर हमरी बड़ी इच्छा थी गोवर्धन परिक्रमा की।" "हम आठ-नौ महीना में रिटायर होइए रहे हैं बस उकरे बाद घूम के आएँगे मथुरा-बिरिन्दाबन भी।" ठीक है, जाइए। रूपवती मुस्काई। दोनों मित्र बाइक से स्टेशन के लिए निकले। कुछ ही दूर गए कि टायर फट गया। बाइक असंतुलित हो पीछे से आते हुए एक ट्रोले की चपेट में आ गई। बिशन को हल्की चोटें थी पर धरमचंद अब भी बेहोश था। ट्रोले का ड्राइवर पकड़ा गया। लोगों ने उसे अस्पताल में पहुँचा दिया। रोती पीटती माँ के साथ उसके दोनों बेटे अस्पताल पहुँचे। बदहवास से...। जाँच में पता चला 'मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर।' बड़ा खर्च आएगा और डिसीजन भी जल्दी लें। डॉक्टर ने कहा। "जी...हम बताते हैं।" सुरेश को बाँह पकड़ कर राजेश एक...

कहानी--अब सब ठीक है

        अब सब ठीक है *********** सीधा, सच्चा और बुद्धिमान रोहन असिस्टेंट इंजीनियर बन गया था। उसका लक्ष्य था पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश सेवा करना। बचपन से सुनता आ रहा था भ्रष्टाचार के बारे में, अब मन में इस बुराई से समाज को मुक्त करने की इच्छा थी..सो जुट गया। उसने अपने आपको पूरी तरह से काम में झोंक दिया था। अपनी मेहनत से गाँव के युवकों को प्रेरित करके उसने कुछ ही समय में गाँव का कायाकल्प कर दिया था। आज बहुत उत्साहित था वो। कुछ ही दिन में गाँव में मंत्री जी का दौरा था। मंत्री महोदय के लिए गाँव के सरकारी स्कूल में खाना बनाने की तैयारी की उसने। पैसे भी अपने पास से ही खर्च किये। पूड़ियाँ, और दो तरह की सब्जी। मंत्री जी को मूल समस्याओं से अवगत कराने के लिए गाँव में किए गए कार्य प्रोजेक्ट का नक्शा उसने स्वयं तैयार किया था। उसमें गाँव के लिए फ्यूचर प्लान भी थे और पेयजल और शौचालय समस्या के समाधान व सुझाव भी, जो वह मंत्रीजी जो बताना चाहता था। दौरे के कुछेक दिन पहले मंत्रीजी के सचिव ने आकर पोजीशन ली। गाँव की तैयारी के बारे में पूछा। "क्या है ये?? ये सड़ा-गला स...

द परफेक्ट प्लानर

द परफेक्ट प्लान    एक फाइनेंस कंपनी का वह प्लानर था। परफेक्ट प्लानर..। जो प्लान वह बनाता... हिट हो जाता। आज उसे 'मैन ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला था। नौकरी के पहले ही साल में अपनी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की क्षमता, अच्छे स्वभाव और कड़ी मेहनत से उसने अपने ब्रांच हेड का दिल जीत लिया था। उसके प्लान और सलाह से कम्पनी को लाखों के नए ऑर्डर मिल गए थे। सो...बड़ा प्रमोशन उसे मिला। ...और उसकी सैलरी भी हजारों में बढ़ गई। अपनी पत्नी को पास बैठा लिया उसने, बोला- "डार्लिंग! देखा तुमने! मेरे सारे प्लान परफेक्ट होते हैं। दुनिया सलाह लेती है मुझसे। आज मैं तुम्हें अपना आगे का प्लान बताता हूँ। अब.. पैसा तो बहुत है अपने पास। चाहे डोनेशन देना पड़े..अपने छोटू को हम बेस्ट स्कूल में पढ़ाएँगे।" "मैं एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस लूँगा। छोटू का और तुम्हारा भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। म्यूच्यूअल फंड में हर महीने मैं बीस हजार रूपए डालूँगा।" यह भविष्य का निवेश होगा। हम एक अच्छा सा मकान खरीदेंगे, कंपनी होम लोन दे ही रही है। इनकम टैक्स में भी छूट मिल जाएगी।" "जिंदगी ...

..लायक बेटा

...लायक बेटा     उसने कड़ी मेहनत करके सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला पाया। खेतिहर मजदूर माता-पिता ने मेहनत मजदूरी कर-करके उसे पढ़ाया, सब खर्चे उठाए। जब वो पैदा हुआ..तो कर्जा करके पूरे गाँव मे लड्डू बंटवाए थे। वह हमेशा अपने माँ-बाऊजी को खुश रखना चाहता था। ....फिर कई सालों के स्ट्रगल के बाद उसे शहर में एक ठीक-ठाक सी नौकरी मिल गई। लायक बेटा माँ-पिता को शहर ले आया। बेटे के साथ दोनों बड़े प्रसन्न। किराए पर एक मकान ले लिया, ऐसा लगा मानो दुख के दिन अब जा चुके थे। दिन आराम से गुजरने लगे। ...और फिर उस बेटे ने अपने ऑफिस की एक सुंदर सी लड़की से शादी कर ली। कुछ दिन ही तो बीते थे...। गाँव के गँवार सास-ससुर को झेलना उसकी पत्नी को पसंद नहीं आया। अब वह उन्हें वापस गाँव में छोड़ आया है। बेटे ने ही बताया-- "माता-पिता की इच्छा है, उनका अंतिम समय गाँव में ही गुजर जाय।" ...विश्वास दिलाकर आया है..पैसे वो उन्हें भेजता रहेगा।