हनुमान बाहुक Hanumaan Bahuk
गोस्वामी तुलसी दास जी द्वारा विरचित अत्यंत आश्चर्यचकित कर देने वाला सिद्ध मन्त्र है यह | सच्चे मन से हनुमान जी की इस बाहुक से आराधना करते ही सभी प्रकार की पीडाओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए यह अचूक है , श्रद्धा से इसका पाठ करें और चमत्कार देखे | हनुमान बाहुक छप्पय सिंधु तरन , सिय-सोच हरन , रबि बाल बरन तनु । भुज बिसाल , मूरति कराल कालहु को काल जनु ।। गहन-दहन-निरदहन लंक निःसंक , बंक-भुव । जातुधान-बलवान मान-मद-दवन पवनसुव ।। कह तुलसी दास सेवत सुलभ सेवक हित सन्तत निकट । गुन गनत , नमत , सुमिरत जपत समन सकल-संकट-विकट ।।१।। स्वर्न-सैल-संकास कोटि-रवि तरुन तेज घन । उर विसाल भुज दण्ड चण्ड नख-वज्रतन ।। पिंग नयन , भृकुटी कराल रसना दसनानन । कपिस केस करकस लंगूर , खल-दल-बल-भानन ।। कह तुलसिदास बस जासु उर मारुतसुत मूरति विकट । संताप पाप तेहि पुरुष पहि सपनेहुँ नहिं आवत निकट ।।२।। झूलना पञ्चमुख-छःमुख भृगु मुख्य भट असुर सुर , सर्व सरि समर समरत्थ सूरो । बांकुरो बीर बिरुदैत बिरुदावली , बेद बंदी बदत पैजपूरो ।। जासु गुनगाथ रघुनाथ कह जासुबल , बिपुल जल भरित जग जलधि झूरो । दुवन दल दमन...