संदेश

क्या मिला क्या खो गया।

क्या मिला क्या खो गया **************** "सुन राजू क माई !! हम बिशनवा के साथ गोबरधन परिकरमा के लिए जा रहे हैं।" "अरे ! हमको भी लिए चलते ना।" नहीं राजू की माई ! अबकी शरद पूरनिमा का प्रोग्राम बना है, हमका जाए दो। अगले महीना हम तोहरा के ले चलेंगे; ठीक है ना ?" "अब आप बनाईए लिए हैं प्रोग्राम, त ठीक है, पर हमरी बड़ी इच्छा थी गोवर्धन परिक्रमा की।" "हम आठ-नौ महीना में रिटायर होइए रहे हैं बस उकरे बाद घूम के आएँगे मथुरा-बिरिन्दाबन भी।" ठीक है, जाइए। रूपवती मुस्काई। दोनों मित्र बाइक से स्टेशन के लिए निकले। कुछ ही दूर गए कि टायर फट गया। बाइक असंतुलित हो पीछे से आते हुए एक ट्रोले की चपेट में आ गई। बिशन को हल्की चोटें थी पर धरमचंद अब भी बेहोश था। ट्रोले का ड्राइवर पकड़ा गया। लोगों ने उसे अस्पताल में पहुँचा दिया। रोती पीटती माँ के साथ उसके दोनों बेटे अस्पताल पहुँचे। बदहवास से...। जाँच में पता चला 'मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर।' बड़ा खर्च आएगा और डिसीजन भी जल्दी लें। डॉक्टर ने कहा। "जी...हम बताते हैं।" सुरेश को बाँह पकड़ कर राजेश एक...

कहानी--अब सब ठीक है

        अब सब ठीक है *********** सीधा, सच्चा और बुद्धिमान रोहन असिस्टेंट इंजीनियर बन गया था। उसका लक्ष्य था पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश सेवा करना। बचपन से सुनता आ रहा था भ्रष्टाचार के बारे में, अब मन में इस बुराई से समाज को मुक्त करने की इच्छा थी..सो जुट गया। उसने अपने आपको पूरी तरह से काम में झोंक दिया था। अपनी मेहनत से गाँव के युवकों को प्रेरित करके उसने कुछ ही समय में गाँव का कायाकल्प कर दिया था। आज बहुत उत्साहित था वो। कुछ ही दिन में गाँव में मंत्री जी का दौरा था। मंत्री महोदय के लिए गाँव के सरकारी स्कूल में खाना बनाने की तैयारी की उसने। पैसे भी अपने पास से ही खर्च किये। पूड़ियाँ, और दो तरह की सब्जी। मंत्री जी को मूल समस्याओं से अवगत कराने के लिए गाँव में किए गए कार्य प्रोजेक्ट का नक्शा उसने स्वयं तैयार किया था। उसमें गाँव के लिए फ्यूचर प्लान भी थे और पेयजल और शौचालय समस्या के समाधान व सुझाव भी, जो वह मंत्रीजी जो बताना चाहता था। दौरे के कुछेक दिन पहले मंत्रीजी के सचिव ने आकर पोजीशन ली। गाँव की तैयारी के बारे में पूछा। "क्या है ये?? ये सड़ा-गला स...

द परफेक्ट प्लानर

द परफेक्ट प्लान    एक फाइनेंस कंपनी का वह प्लानर था। परफेक्ट प्लानर..। जो प्लान वह बनाता... हिट हो जाता। आज उसे 'मैन ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला था। नौकरी के पहले ही साल में अपनी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की क्षमता, अच्छे स्वभाव और कड़ी मेहनत से उसने अपने ब्रांच हेड का दिल जीत लिया था। उसके प्लान और सलाह से कम्पनी को लाखों के नए ऑर्डर मिल गए थे। सो...बड़ा प्रमोशन उसे मिला। ...और उसकी सैलरी भी हजारों में बढ़ गई। अपनी पत्नी को पास बैठा लिया उसने, बोला- "डार्लिंग! देखा तुमने! मेरे सारे प्लान परफेक्ट होते हैं। दुनिया सलाह लेती है मुझसे। आज मैं तुम्हें अपना आगे का प्लान बताता हूँ। अब.. पैसा तो बहुत है अपने पास। चाहे डोनेशन देना पड़े..अपने छोटू को हम बेस्ट स्कूल में पढ़ाएँगे।" "मैं एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस लूँगा। छोटू का और तुम्हारा भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। म्यूच्यूअल फंड में हर महीने मैं बीस हजार रूपए डालूँगा।" यह भविष्य का निवेश होगा। हम एक अच्छा सा मकान खरीदेंगे, कंपनी होम लोन दे ही रही है। इनकम टैक्स में भी छूट मिल जाएगी।" "जिंदगी ...

..लायक बेटा

...लायक बेटा     उसने कड़ी मेहनत करके सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला पाया। खेतिहर मजदूर माता-पिता ने मेहनत मजदूरी कर-करके उसे पढ़ाया, सब खर्चे उठाए। जब वो पैदा हुआ..तो कर्जा करके पूरे गाँव मे लड्डू बंटवाए थे। वह हमेशा अपने माँ-बाऊजी को खुश रखना चाहता था। ....फिर कई सालों के स्ट्रगल के बाद उसे शहर में एक ठीक-ठाक सी नौकरी मिल गई। लायक बेटा माँ-पिता को शहर ले आया। बेटे के साथ दोनों बड़े प्रसन्न। किराए पर एक मकान ले लिया, ऐसा लगा मानो दुख के दिन अब जा चुके थे। दिन आराम से गुजरने लगे। ...और फिर उस बेटे ने अपने ऑफिस की एक सुंदर सी लड़की से शादी कर ली। कुछ दिन ही तो बीते थे...। गाँव के गँवार सास-ससुर को झेलना उसकी पत्नी को पसंद नहीं आया। अब वह उन्हें वापस गाँव में छोड़ आया है। बेटे ने ही बताया-- "माता-पिता की इच्छा है, उनका अंतिम समय गाँव में ही गुजर जाय।" ...विश्वास दिलाकर आया है..पैसे वो उन्हें भेजता रहेगा।

भइयालाल के शून्य

हर पुराना किस्सा भी इतिहास की ही तरह अपने आप को दोहराता है। तीस-चालीस बरस पहले जिसको हम नई कविता और नई कहानी कह के पढ़ते थे वह आज भी नई हैं और उन्होंने इतने लंबे समय में कई बच्चे दे दिए हैं। उन बच्चों के नाती-पोते आज फिर नई कहानी की तरह सामने हैं। किस्सागो अब रहे नहीं पर किस्सागोई जारी है। सुनें-- एक बहुत बड़ा दानी था, शायद कर्ण के जैसा। वही अपना कर्ण..! वह किस्सा तो सुना ही है आपने..। जिसमें मृत्यु के अंतिम क्षणों में भी ब्राह्मण के रूप में परीक्षा लेते श्रीकृष्ण के माँगने पर अपने सोने के दाँत तोड़ कर दान दे दिए थे उसने।  अपने शत्रु के लिए भी शरीर से कवच और कुंडल चीरकर दान में दे दिया था।  खैर यह बहुत पुरानी बात है। पर किसी दानी का किस्सा अगर आज हो तो कैसे होगा? उसकी बानगी देखिए। वैसे भी नई कहानी के लिए कुछ तो नया होना ही चाहिए। बिल गेट्स का नाम तो सुना ही है हम सब नेे, और यह भी सुना कि बहुत बड़े दानी हैं, अपनी अरबों डॉलर की संपत्ति दान में दे चुके हैं फिर भी बहुत खुश हैं। भारत माता ने भी कई दानियों सहित इस कलियुग में अजीम प्रेमजी जैसे दानी को जन्म दिया है। अरे! मैं...

कल आना: एक कहानी आज की

आज दफ्तर में मीटिंग के दौरान एक छोटी सी घटना घटी। चूँकि मैं रेल वैगन कारखाने में कार्य करता हूँ तो प्रतिदिन सुबह ही कार्य की रूपरेखा बना ली जाती है। मेरे एक इंजीनियर साथी से जब प्रोडक्शन इंजीनियर ने पूछा कि "आप दो दिन से रोज कहते हैं कि कल यह वैगन कम्पलीट हो जाएगा और आज फिर वही कह रहे हैं कि कल हो जाएगा, आखिर कब आएगा आपका कल"? ..तो मुझे अपने बचपन मे पढ़ी 'धर्मयुग' की एक कहानी याद आ गई। मुझे याद है कि उन दिनों धर्मयुग का आकार व साइज अखबार जितना होता था। हाँ! तो मैं बात कर रहा था उस कहानी की.. कुछ इस प्रकार थी वो... एक बुढ़िया थी। सच में अत्यंत बूढ़ी, पर अत्यंत चतुर और हँसमुख। कमर झुककर उसकी दोहरी सी हो गई थी।अवस्था भी सौ साल के आसपास ही रही होगी। सर से पाँव तक पूरे शरीर में झुर्रियाँ ही झुर्रियाँ, पर बेजान आँखों में जीवन की चमक अभी भी विद्यमान थी। छोटी सी टूटी-फूटी झोपड़ी में अपने दिन गुजार रही थी। दिन भर लकड़ियाँ बीनती। आसपास के घरों में भी पहुँचा देती। लोगों का छोटा-मोटा काम कर देती, बदले में लोग मुट्ठी भर अन्न दे देते या कभी बची हुई रोटियाँ। उसका काम चल जाता था। ...

दुःख निवृत्ति

जन्म गुह्यं भगवतो य एतत्प्रयतो नरः। सायंप्रातः गृणन्भक्त्या दुःखग्रामाद्धिमुच्यते। १/३/२९ भगवान के दिव्यवतारों की कथा अत्यंत गोपनीय और रहस्यमयी है, जो मनुष्य एकाग्र चित्त से नियमपूर्वक प्रातः और सायंकाल हृदयः में प्रेम रखकर इस कथा का पाठ करता है, वह सब दुखों से छूट जाता है।१/३/२९