संदेश

रसो वै सः

पूरे जीवन मे... एक क्षण ऐसा भी आता है... जब, आकांक्षा आनंद की ओर धकेलती है। परमआनंद की ओर.... यह आनंद अच्छे भोजन, वस्त्र या धन का कदापि नही। मायिक भोग-विलास और चतुर्पुरुषार्थ का भी नहीं। क्षणिक नहीं.... यह तो परब्रह्म की प्राप्ति का आनंद है। वेदनारायण ने कहा- "आनंदो ब्रह्मेति व्यजानाति" ब्रह्म ही आनंद है....परमानंद। वह रस से युक्त है, बल्कि परम रस वह स्वयं ही तो है। उपनिषद कहते हैं "रसो वै सः"पर समझ न पाया कोई... मात्र पुरुष ने ही आनंद की इच्छा नहीं की, वह परब्रह्म भी स्वयं आतुर है उस पुरुष को मिलाने को... आनंद से...अपने-आप से। आग दोनों ही तरफ है बराबर लगी हुई। कभी छलाँग लगाने की इच्छा हो उस आग में... तो चूकना मत...रुकना भी मत। कूद ही जाना.. . हिम्मत का यह क्षण कभी ही आता है, घटना घट जाय तो घट जाय। रुके तो चूके। बाद में मौका मिले, न मिले।

अपेक्षाओं का शून्य

              अपेक्षाओं का शून्य परमात्मा ने आदमी को बनाया और कहा.... अद्वितीय हो तुम..... तुमसे बेहतर कोई भी नहीं... और यही बात उसने सभी को कह दी.. तबसे आदमी यही ख्याल लिए जीता है, कि उससे अच्छा कोई भी नहीं। वह आत्ममुग्ध है और ... स्वयं ही कहता फिरता है.. ईश्वर की सर्वोत्तम कृति वही है। इसी दंभ में जीता है...सदा.. और पाता है अनन्य दुःख क्योंकि अपेक्षाएँ बढ़ा लेता है, जो पूरी कभी नहीं होती। अनंत हैं उसकी अपेक्षाएँ... और जीवन बहुत छोटा है.. जितना ज्यादा चाहोगे... दुःख बढ़ेगा.. एक बार अपनी अपेक्षाओं को.. शून्य करके देखो.. जो मिल जाय, उसके प्रति धन्यवाद का भाव हो... कृतज्ञता का भाव.. वही सच्चे आस्तिक की प्रतिक्रिया होगी। जो मिला है..बहुत है... मगर देखो तो.. एक आदमी मरने जा रहा था.. जिस नदी में वह कूदना चाहता था... कूद कर जान दे देना.. किनारे उसी नदी के एक फकीर बैठा था... रोका उसने... क्या कर रहे हो... क्यों मरना चाहते हो? अब मत रोको..बस अब बहुत हुआ.. जीवन बेकार है... जो चाहा नहीं मिला... जो नहीं चाहा वही मिला... तो फिर.....

खोज परमात्मा की

मैं ईश्वर को खोजता था, बहुत-बहुत जन्मों से... अनेक बार, दूर किसी पथ पर उसकी झलक दिखलाई पड़ी । मैं भागता.. भागता.. उसकी तरफ पर तब तक वह निकल चुका होता... और दूर... मेरी तो सीमा थी पर उस असीम की, उस सत्य की कोई सीमा न थी । जन्मों- जन्मों भटकता रहा मैं.. कभी-कभी झलक मिलती थी उसकी किसी तारे के पास जब मैं पहुँचता उस तारे तक... तब तक वह कहीं और निकल चुका होता था । आखिर बहुत थका..बहुत परेशान..और बहुत प्यासा... एक दिन मैं उसके द्वार पर पहुँच ही गया । मैं उसकी सीढियाँ चढ़ गया । परमात्मा के भवन की सीढ़ियाँ मैंने पार कर लीं । मैं उसके द्वार पर खड़ा हो गया.. सांकल मैंने हाथ में ले ली बजाने को ही था.. तभी... मुझे ख्याल आया... अगर कहीं वह मिल ही गया तो क्या होगा? फिर मैं क्या करूँगा? अब तक तो एक बहाना था चलाने का.. कि.. ईश्वर को ढूँढता हूँ.. फिर तो बहाना भी नहीं रहेगा । अपने समय को काटने का एक बहाना अपने को व्यर्थ न मानने का... सार्थक बनाए रखने की एक कल्पना थी । द्वार पर खड़े होकर घबराया.. कि द्वार खडकाऊं कि न खडकाऊं । क्योंकि खटकाने के बा...

श्री अनिल जी मेहता अजमेर के मधुर गीत

हाटकेश्वर चतुर्दशी का पर्व नागर ब्राह्मणों के द्वारा बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज-कल की इस भागम-भाग और अतिव्यस्त जीवन शैली के बाद भी जहाँ कहीं भी नागर ब्राह्मणों के कुछ परिवार साथ होते हैं, इस दिन समय निकाल ही लेते है। चैत्र शुक्ल चतुर्दशी के इस दिन नागर ब्राह्मण अपने इष्टदेव भगवान हाटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करते हैं और भगवान के नैवेद्य के पश्चात भोजन आदि की भी व्यवस्था होती है। अजमेर में भी ऐसी परंपरा चली आ रही है। यहाँ पर नागरों  के ४०-५० परिवार थे जो लगातार कम होते जा रहे हैं पर नागर समाज के संरक्षक श्री गिरधारी लाल जी नागर जी, श्री रमणीक भाई मेहता जी और कुलदीप भाई दवे जी के अथक परिश्रम से यह परंपरा ७५ से भी अधिक वर्षों से अनवरत चली आ रही है। समाज द्वारा शिवरात्रि तथा नवरात्री बे सभी ९ दिनों में भी विधिवत पूजा बड़े विधि-विधान से होती है और अधिकाश परिवार इस दिन एकत्रित होकर भजन व गरबे आदि का आयोजन भी करते है। २० अप्रैल २०१६ को हाटकेश्वर चतुर्दशी के दिन समाज के तथा अजमेर शहर में प्रतिष्ठित और मेरे आदरणीय भाई श्री अनिल मेहता जी भी उपस्थित थे और उन्होंन...

सुप्रसिद्ध आरती ॐ जय जगदीश हरे का हिंदी अनुवाद

सुप्रसिद्ध आरती ॐ जय जगदीश हरे  का हिंदी अनुवाद (प्रत्येक हिंदू मात्र नें इस सुप्रसिद्ध आरती को एक न एक बार अवश्य ही गाया होगा, पढ़ा होगा आइये एक प्रयास करते हैं कि इस आरती का, ध्यान का शाब्दिक अर्थ है क्या?) प्रणवस्वरुप मैं समस्त जगत के स्वामी की जय-जयकार करता हूँ, जो कि शरण में आये अपने सभी भक्त और दास के संकट को क्षण में ही दूर कर देते हैं। आप का ध्यान करने से न केवल मन के समस्त दुःख दूर हो जाते हैं, बल्कि तन के कष्टों से मुक्ति मिलती है और सुख-संपत्ति भी प्राप्त होती है। आप ही मेरी माता है और आप ही मेरे पिता, और किसके पास मैं शरण लूँ। आप के सिवा मेरा कोई भी नहीं है जिससे मैं आशा कर सकता हूँ। आप पूर्ण परमात्मा हैं। आप अंतर्यामी है। आप ही परब्रह्म परमेश्वर और समस्त लोकों के स्वामी हैं। आप श्रीराम के रूप में करुणा के सागर हैं तो श्रीनारायण के रूप में पालनकर्ता भी। मैं मूर्ख, अज्ञानी, दुष्ट तथा कामी हूँ, प्रभु ! आप  मेरे स्वामी हैं, मुझपर कृपा करें। आप अगोचर है, निराकार हैं और इस रूप में समस्त चराचर के ह्रदय में निवास करने वाले प्राणों के स्वामी भी। हे दयामय ! मैं द...

श्रीकृष्ण प्रात:स्मरणम्

ॐ नमो भगवते   वासुदेवाय ॥ श्रीकृष्ण गोविंद हरे   मुरारे हे नाथ नारायण वासुदेव   । प्रद्युम्न दामोदर विश्वनाथ   मुकुंद   विष्णो: भगवन् नमस्ते ॥ करारविन्देन पदारविन्दम्    मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्। वटस्य पत्रस्य पुटे शयानं । बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि ॥ कृष्णाय वासुदेवाय हरयेपरमात्मने । प्रणतक्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम: ॥ नमोस्त्वनन्ताय सहस्त्रमूर्तये सहस्त्रपादाक्षिशिरोरूबाहवे। सहस्त्रनाम्ने पुरूषाय शाश्वते सहस्त्रकोटी युग धारिणे नम:॥ भवे भवे यथा भक्ति: पादयोस्तव जायते । तथा कुरूष्व देवेश नाथस्त्वं नो यत: प्रभो ॥ नामसंकीर्तनं यस्य सर्वपाप प्रणाशनम् ।   प्रणामो दु:खशमनस्तं नमामि हरिं परम् ॥

छान्दोग्योपनिषद तृतीय प्रपाठक सप्तदश खण्ड हिंदी भावार्थ सहित

छान्दोग्योपनिषद तृतीय प्रपाठक सप्तदश खण्ड हिंदी भावार्थ सहित  स यदशिशिषति यत्पिपासति यन्न रमते ता अस्य दीक्षाः ॥ ३. १७. १ ॥ यज्ञ रुपी पुरुष की दीक्षाएँ भी यही हैं कि वह खाने(भोजन) और पीने की इच्छा रखता है और रमण करने अर्थात रति कर्म की इच्छा नहीं रखता है । अथ यदश्नाति यत्पिबति यद्रमते तदुपसदैरेति ॥ ३. १७. २ ॥ जो खाने, पीने के साथ रमण भी करता है वह उपसद अर्थात कार्यकर्त्ता या ऋत्विक के समान है ।  अथ यद्धसति यज्जक्षति यन्मैथुनं चरति स्तुतशस्त्रैरेव तदेति ॥ ३. १७. ३ ॥ और जो पुरुष हँसता है, खाता है (सात्विक भक्षण) और रमण करता है (धर्मपत्नी के साथ ऋतु काल में रत) वह सभी प्रकार के स्तोत्र और शस्त्र( सामगान में गाए जाने वाली ऋचाएँ स्तुत व नहीं गाए जाने वाली ऋचाएँ शस्त्र कहलाती हैं)  को प्राप्त करता है। (गीता के सत्रहवें अध्याय में परब्रह्म श्रीकृष्ण ने बताया है कि आयु, ज्ञान, आरोग्य और प्रीति बढ़ाने वाले रसदार, चिकने, स्थाई और चित्त को भाने वाले आहार सात्विक पुरुषों को प्रिय होते है ।  कड़वे, खट्टे, नमकीन, गर्म, तीखे, रूखे और जलन पैदा करने वाले जो रोग ...