दुर्गासप्तशती स्तुति मंत्र Durga Saptshati stuti mantram
श्री दुर्गासप्तशती के इन स्तुति मंत्रो का जाप नवरात्रि के नौ दिनों तक पूर्ण श्रद्धा के साथ किया जाय तो दुर्लभतम भी सहज ही प्राप्त हो जाता है और सभी प्रकार के दुःख, दरिद्रता तथा भय का निश्चित ही नाश होता है | महा शक्तिशाली दैत्य महिषासुर के संहार करने के बाद जगत जननी माता दुर्गा की आराधना करने के लिए इन्द्रादि देवता सर झुककर माता को प्रणाम और जय जयकार करने लगे | हम सभी भगवती देवी दुर्गा के अचिन्त्य रूप को नमस्कार करते हैं | हे देवी !आप संपूर्ण विश्व का पालन करे |हे माता दुर्गा ! आप स्मरण करने मात्र से ही हमारे समस्त दुःख , संताप और भय को हर लेती है तथा हमें परम कल्याणमयी बुद्धि प्रदान करती हैं |जो मनुष्य इन स्तोत्रो से आपकी स्तुति करे , उसकी धन ,धान्य ,संपत्ति , वैभव और सुख बढ़ाये और हम पर सदा प्रसन्न रहें | ऋषिरुवाच ॥१ ॥ शक्रादयः सुरगणा निहतेऽतिवीर्ये तस्मिन्दुरात्मनि सुरारिबले च देव्या ॥ ...